View Bharat

MP Elections | मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने कहा- ‘भ्रष्टाचार फ्री देश बनाने के लिए हम जिद्दी हैं’


Arvind Kejriwal

भोपाल: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर  मंगलवार (14 मार्च) को भोपाल (Bhopal) में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि  आप आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि, मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अब आम आदमी पार्टी विकल्प बनेगी। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ थे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने 20 साल प्रदेश में राज किया है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी जनता के लिए विकल्प बनेगी। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि आम चुनाव में भाजपा को बड़ी समस्या होने वाली है। मोदी जी आम आदमी पार्टी से डरते हैं। ये कहते हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए केजरीवाल जिद्दी है।





Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!